देशराजनीति

ED : कोलकाता में I-PAC पर ED की छापेमारी

ED बंगाल : पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति तैयार करने वाली फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों पर जमकर निशाना साधा है।

 I-PAC के दो ठिकानों पर एक साथ छापा

प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को कोलकाता में दो अहम स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। सेंट्रल कोलकाता में I-PAC के सीनियर अधिकारी प्रतीक जैन के आवास और सॉल्ट लेक सेक्टर-5 स्थित गोदरेज वाटरसाइड बिल्डिंग में फर्म के कार्यालय पर ईडी की टीम पहुंची। प्रतीक जैन को ममता बनर्जी की चुनावी रणनीति टीम का प्रमुख सदस्य माना जाता है।

छापे की खबर फैलते ही तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सॉल्ट लेक स्थित कार्यालय के बाहर जमा हो गए। स्थिति को संभालने के लिए बिधाननगर पुलिस कमिश्नर को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।

Hotel Management

ED

ममता का तीखा हमला: ‘शरारती होम मिनिस्टर’

ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, “यह पूरी कार्रवाई उस शरारती गृह मंत्री के इशारे पर हो रही है, जो देश को सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं।”

ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची, चुनावी रणनीति और आंतरिक योजनाओं को हासिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “ईडी हमारे पार्टी कार्यालय से दस्तावेज उठा रही थी। क्या राजनीतिक दस्तावेज, उम्मीदवारों की सूची और पार्टी की रणनीति जब्त करना ईडी या गृह मंत्री का काम है?”

छापेमारी के दौरान एक और विवाद सामने आया जब कुछ फाइलों को उठाकर ममता बनर्जी के काफिले की गाड़ी में रखे जाने की खबर सामने आई। इससे सवाल उठने लगे कि आखिर इन फाइलों में ऐसी कौन-सी जानकारी थी, जिसे इतनी जल्दबाजी में सुरक्षित किया गया। हालांकि, इस पर अभी तक न तो टीएमसी और न ही ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है।

 ‘चुनावी रणनीति चुराने की साजिश’

मीडिया से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी आईटी सेक्टर से जुड़े कार्यालय में आकर हमारे उम्मीदवारों की सूची, पार्टी की रणनीति और योजनाओं को हासिल करने की कोशिश कर रही है। यह हमारी राजनीतिक गोपनीयता में सीधा हस्तक्षेप है।”

Tarrif : भारत पर 500 फीसदी टैरिफ का खतरा, तेल खरीद पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी पश्चिम बंगाल में लंबे समय से ममता बनर्जी की मुख्य चुनावी रणनीतिकार रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में I-PAC ने तृणमूल कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभाई थी, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी ने भाजपा के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी।

इस सफलता के बाद टीएमसी ने I-PAC के साथ अपना अनुबंध 2026 तक बढ़ा दिया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी I-PAC ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के लिए रणनीतिक सहयोग प्रदान किया।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button