राज्य-शहर
Earthquake : उत्तराखंड के बागेश्वर में आया भूकंप, हल्के तीव्रता में मेहसूस हुआ

Earthquake : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह हल्के तीव्रता में भूकंप आया । राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 7:25 बजे इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मैग्निट्यूड मापी गई, जो अपेक्षाकृत कम है।भूकंप का उद्गम स्थल बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर के निर्देशांकों पर था।Earthquake
Stock Market : शेयर मार्केट में सेंसेक्स 201 अंक उछला, निफ्टी 25,835 के पार
अधिकारियों के अनुसार, भूकंप की गहराई धरती की सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे थी।
सकारात्मक पहलू यह कि इस भूकंप से किसी प्रकार की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। इसलिए स्थानीय निवासियों में घबराहट या भय का माहौल नहीं बना ।



