Donald Trump : ट्रम्प के बयान के बाद ग्रीनलैंड में नाटो की बढ़ी हलचल

Donald Trump : ट्रम्प की ओर से ग्रीनलैंड पर नियंत्रण को लेकर दिए गए बयानों के बाद यूरोपीय देश एकजुट होते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में कई नाटो (NATO) सदस्य देशों ने डेनमार्क की अगुवाई में ‘ऑपरेशन आर्कटिक एंड्योरेंस’ नाम से एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है।
इस अभ्यास के तहत फ्रांस ने अपनी 27वीं माउंटेन इन्फैंट्री ब्रिगेड के 15 सैनिक ग्रीनलैंड भेजे हैं। जर्मनी ने 13 सैनिकों की एक टीम तैनात की है, जबकि नॉर्वे, नीदरलैंड और फिनलैंड ने दो-दो सैनिक भेजे हैं। ब्रिटेन ने एक सैन्य अधिकारी को शामिल किया है और स्वीडन ने भी सैनिक भेजने की पुष्टि की है, हालांकि उनकी संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। कुल मिलाकर डेनमार्क के मौजूदा बलों के अलावा यूरोपीय देशों से लगभग 35 से 40 सैन्यकर्मी ग्रीनलैंड पहुंचे हैं।(Donald Trump)
डेनमार्क पहले से ही ग्रीनलैंड में करीब 200 सैनिक तैनात किए हुए है। इसके अलावा 14 सदस्यीय सीरियस डॉग स्लेज पेट्रोल भी वहां मौजूद है, जो आर्कटिक क्षेत्रों में निगरानी और गश्त का काम करता है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि आने वाले दिनों में ग्रीनलैंड में सैन्य मौजूदगी को जमीन, हवा और समुद्र—तीनों माध्यमों से और मजबूत किया जाएगा।
(Donald Trump)डेनमार्क के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ऑपरेशन आर्कटिक एंड्योरेंस एक सैन्य अभ्यास है, जिसका मकसद भविष्य में जरूरत पड़ने पर ग्रीनलैंड में बड़े पैमाने पर सैनिकों की तैनाती की तैयारियों को परखना है। ।
Earthquake Update : दिल्ली – NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके
आने वाले समय में इससे भी बड़े नाटो मिशन की योजना बनाई जा रही है, जिसे ‘ऑपरेशन आर्कटिक सेंट्री’ नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य ग्रीनलैंड और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाना और किसी भी संभावित खतरे का प्रभावी सैन्य जवाब देने की क्षमता विकसित करना होगा।



