Headings
Delhi Friends Killing : Tehelka Desk : मेरठ मर्डर केस के बाद अब ऐसी ही खौफनाक वारदात दिल्ली से सामने आई है। दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में कुछ दोस्तों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को निर्माणधारी बोरवेल के गड्ढे में डाल दिया और उसके ऊपर ईंटें बिछा दीं। मृतक की शिनाख्त चंदन कुमार (31) के रूप में हुई।
Delhi Friends Killing : तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने चंदन की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की पहचान सूरज, अभिषेक, और अंकित के रूप में हुई। सूरज और अभिषेक पर पहले से ही तीन-तीन मामले दर्ज हैं। सूरज को पुलिस ने कुछ ही दिन पहले अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
Delhi Friends Killing : महज शक ने ले ली जान
Delhi Friends Killing : चंदन की हत्या महज शक के कारण की गई थी। सूरज को लग रहा था कि चंदन ने ही उसकी शिकायत की थी, जिस वजह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी वजह से उसने अभिषेक और अंकित के साथ योजना बनाकर चंदन की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया। मामले का खुलासा CCTV फुटेज के आधार पर हुआ। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी में चंदन को आखिरी बार सूरज के साथ देखा गया था। जिसके बाद सूरज की निशानदेही पर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Also Read : Sahkar Taxi : कैब ड्राइवरों की बल्ले-बल्ले, ओला-उबर की उडी नींदें
Delhi Friends Killing : सूरज ने किया पुलिस को गुमराह
शुरुआती जांच में सूरज पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात कुबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने चंदन की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि चंदन ने ही उसे गिरफ्तार करवाया है। इसलिए उसने उसे बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर ईंटों से मारकर उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया।
Delhi Friends Killing : चंदन के घर में मचा कोहराम
चंदन की हत्या के बाद से उसके घर में कोहराम मच गया है। चंदन के घर में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। जानकारी के मुताबिक चंदन फार्म हाउस में खाना बनाने का काम किया करता था।