Crimeनई दिल्ली

Delhi Crime : दिल्ली में शिरफिरे आशिक का खूनी खेल, पहले किया हमला फिर काटा गला

Delhi Crime : Tehelka Desk : राजधानी दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां देर रात एक शिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की है जहां आरोपी ने युवती पर कई बार चाकुओं से हमला कर खुद को भी घायल कर लिया। जिसके बाद करीब रात 11 बजे राहगीर द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।

Delhi Crime : प्रेम-प्रसंग का है मामला

जानकारी के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है जहां पीड़ित लड़की आरोपी की गर्लफ्रेंड है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था जिसके चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।
वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार आरोपी चीखते-चिल्लाते प्रेमिका के पास पहुंचा और बिना कुछ कहे समझे उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से प्रहार कर दिया। जिससे प्रेमिका का गला कट गया और वह जमीन पर तड़पने लगी। जिसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से प्रहार कर मारने की कोशिश की।

Also Read : Chardham Yatra 2025 : खबरदार ! चारधाम यात्रा में किया ये काम तो देना होगा जुर्माना

Hotel Management

Delhi Crime : अस्पताल में है भर्ती

फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता आरोपी की गर्लफ्रेंड है, फिलहाल इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। घटना से एक बार फिर इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button