राज्य-शहर

Dehradun : एफआरआई में पर्यटकों के प्रवेश पर लगी अस्थायी रोक

Dehradun : वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) ने सुरक्षा कारणों का उल्लेख करते हुए  आम पर्यटकों के लिए  परिसर में प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। संस्थान प्रबंधन द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, अगली सूचना तक सैलानी प्रसिद्ध संग्रहालय और ऐतिहासिक इमारत को नहीं देख पाएंगे।

कुलसचिव विकास राणा की ओर से जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के उपरांत ही इस मामले पर पुनर्विचार होगा। हालांकि, सुरक्षा संबंधी चिंताओं की प्रकृति के बारे में कोई विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Dehradun

Hotel Management

इस प्रतिबंध से केवल सामान्य पर्यटक प्रभावित होंगे। शैक्षिक भ्रमण पर आने वाले विद्यार्थी, संस्थान से संबद्ध शोधार्थी और सुबह-शाम नियमित भ्रमण करने वाले लोगों को विशेष अनुमति के साथ प्रवेश मिलता रहेगा।Dehradun

एफआरआई देश का एक प्रतिष्ठित अनुसंधान केंद्र होने के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल भी है। ब्रिटिशकालीन वास्तुकला, सुंदर लॉन और वन विज्ञान से जुड़े संग्रहालय को देखने प्रतिदिन 300 से 800 पर्यटक यहाँ पहुँचते हैं। देहरादून आने वाले सैलानियों के लिए यह एक मुख्य आकर्षण है । Dehradun

Horoscope Today 18 JAN 2026 : सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

पर्यटक अब इस आशा में हैं कि सुरक्षा मूल्यांकन पूर्ण होते ही संस्थान को शीघ्र ही जनता के लिए पुनः खोल दिया जाएगा।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button