Dehradun Murder Case : देहरादून में युवती मर्डर केस में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी प्रद्युमन नेगी को किया निलंबित

Dehradun Murder Case : देहरादून मच्छी बाजार में दिनदहाड़े हुई युवती गुंजन की हत्या के मामले में चौकी पर लापरवाही बरतने पर SSP अजय सिंह ने उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को निलंबित कर दिया है. SSP अजय सिंह ने पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी थी.
सीओ सिटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के प्रकरण में प्रथम दृष्टया में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई थी। मृतिका गुंजन ने जान का खतरा बताते हुए 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और कोई भी कार्रवाई नहीं की।Dehradun Murder Case
परिजनों के अनुसार गुंजन और आकाश दोनों तीन सालों से एक-दूसरे को जानते थे. गुंजन दूल्हा बाजार में कपड़ों की एक दुकान में काम करती थी. आरोपी भी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में काम करता है। आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था गुंजन द्वारा आरोपी आकाश की कई बार पुलिस में भी शिकायत की गई, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुका था, वह डेढ़ महीने तक जेल में रहा था. ऐसे में कुछ महीने पहले आरोपी को दुकान से भी हटा दिया गया था. बाद में उसी बाजार की एक दूसरी दुकान में आरोपी काम करने लगा. और गुंजन को लगातार परेशान करने लगा।Dehradun Murder Case
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर लापरवाही होने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर करते हुए पूरे मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी थी. सीओ सिटी द्वारा दी गई रिपोर्ट के प्रकरण में प्रथम दृष्टया में चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आने पर उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल से निलंबित कर दिया गया है.
Sheikh Hasina : शेख हसीना को 10 साल के लिए कारावास की सजा
वहीं पुलिस ने दिनदहाड़े देहरादून में बीच बाजार युवती की हत्या करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी आकाश कुमार उम्र 27 साल ने पुलिस के द्वारा पूछताछ में कई राज उगले हैं, युवक का कहना है युवती के कारण घर में गृह क्लेश चल रहा था।बता दें, युवती द्वारा पुलिस चौकी में शिकायत करने के बाद आरोपी युवक ने गुस्से में आकर बीच बाजार में युवती की हत्या कर दी.Dehradun Murder Case



