घटना

Dehradun Murder Case : देहरादून में 14 दिन में चौथा मर्डर, गैस एजेंसी मालिक को गोली मारी

Dehradun Murder Case  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक और मर्डर केस का मामला सामने आया है। आज बुधवार को दिनदहाड़े व्यस्त तिब्बती मार्किट में शख्स को गोली मार दी गई. घटना के बाद घायल शख्स को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की पहचान अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है.वहीं स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।व्यक्ति की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद हुई । पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को तलाशने में जुटी है. फॉरेंसिक की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की ।

बता दें मृतक जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के भारत गैस एजेंसी के मालिक थे। वे तिब्बती मार्किट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने गए थे। जब वो टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे तो इसी दौरान दो युवकों ने उनको गोली मारकर हत्या कर दी।Dehradun Murder Case

Hotel Management

Uttarakhand Politics :धामी के बयान पर प्रीतम सिंह का बड़ा बयान ,वीडियो दिखा दो, राजनीति छोड़ दूंगा

आस-पास के लोग घटनास्थल पर पहुचे और इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी । पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार हत्याकांड के पीछे करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा और उनके भाई को उनकी मां ने प्रॉपर्टी से बेदखल कर रखा । वहीं देहरादून जिले में दो हफ्ते के अंदर ये चौथा मर्डर है। जिनमें तीन मर्डर महिलाओं के हुए हैं।Dehradun Murder Case

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button