राज्य-शहरउत्तराखंड - उत्तर प्रदेश

Dehradun Food Poisoning Update : कुट्टू के आटे ने मचाई तबाही अब तक 335 लोग बीमार, अस्पताल में मरीजों की भीड़, जानिए पूरी खबर

Dehradun Food Poisoning Update : Divya Painuly : राजधानी देहरादून में नवरात्रों के मौके पर एक दुखद खबर सामने आई, जिसमें व्रत में कुट्टू का आटा खाने से शहर भर में 335 लोग बीमार हो गए।

इनमें से 227 मरीजों की हालत गंभीर होने पर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सबसे अधिक 70 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों पर अचानक मरीजों का दबाव इस कदर बढ़ा कि एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती करने पड़े।

Also Read : Uttarakhand Renaming : UP की तर्ज पर उत्तराखंड में भी नाम बदलने का सिलसिला जारी,4 जिलों में बदले गए नाम ,ये परिवर्तन किस ओर है इशारा?

Dehradun Food Poisoning Update : अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी आंकड़ों

बता दें कि सबसे अधिक मरीज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में पहुंचे हैं। इसके बाद कोरोनेशन और जिले के अन्य निजी अस्पतालों में मरीज उपचार के लिए आए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दून मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम सात बजे तक 120 मरीज पहुंचे थे। इनमें से 70 मरीज अभी भी भर्ती हैं। कोरोनेशन में 118 मरीज और निजी अस्पतालों में कुल 97 मरीज पहुंचे हैं। 58 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी का उपचार किया जा रहा है।

Dehradun Food Poisoning Update

Dehradun Food Poisoning Update : मरीजों से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश

Dehradun Food Poisoning Update

जहरीले कुट्टू की चपेट में आए मरीजों से मिलने के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। डॉ. राजेश ने कहा कि यह घटना काफी संवेदनशील है। सभी मरीजों को अच्छे से अच्छा उपचार मिलेगा, जिसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सतर्क रहने को कहा। फिलहाल हालत स्थिर है।

Akshita Rawat

News Producer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button