Deepika Padukone : फिल्म इंडस्ट्री में नए टैलेंट के लिए खुलेंगे नए दरवाजे

(Tehelka Desk) Deepika Padukone : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Deepika Padukone ने अपना 40वां जन्मदिन मनाने के साथ-साथ अपने समर्थक को एक खास तोहफा दिया है। 5 जनवरी को उन्होंने ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ नाम से एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो उभरते हुए कलाकारों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है
एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, उद्यमी और मानसिक स्वास्थ्य की समर्थक के रूप में पहचान बना चुकीं Deepika Padukone ने इस बार अपने जन्मदिन को सिर्फ जश्न तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे एक सामाजिक उद्देश्य से जोड़ दिया है, जो आने वाली पीढ़ी के रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।
‘क्रिएट विद मी’ हो सकता है अगला कदम
यह प्लेटफॉर्म दीपिका की पहले से चल रही पहल ‘क्रिएट विद मी’ का अगला चरण है। ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ का उद्देश्य देशभर के उभरते कलाकारों को एक ऐसा मंच देना है, जहां उनकी प्रतिभा को पहचाना और सराहा जाए।
Deepika Padukone ने युवा कलाकारों को दिया खास मौका
इस कार्यक्रम के माध्यम से दीपिका उन युवाओं को मौका देना चाहती हैं जो भारतीय फिल्म, टेलीविजन और विज्ञापन उद्योग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यह प्रोग्राम न केवल होनहार प्रतिभाओं को प्रशिक्षण के अवसर देगा, बल्कि उन लोगों के लिए भी लॉन्चपैड बनेगा जिनके पास अपने प्रोजेक्ट्स को लीड करने की क्षमता और अनुभव है।
Deepika Padukone ने दिया सभी को संदेश
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कहा, “पिछले एक साल से, मैं देश और दुनिया भर से बेहतरीन रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म देने के बारे में गंभीरता से सोच रही थी, जहां उन्हें देखा, सुना और अनुभव किया जा सके।”
उन्होंने आगे कहा, मैं ‘द ऑनसेट प्रोग्राम’ के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं और वास्तव में अगली पीढ़ी के रचनात्मक टैलेंट से आप सभी को मिलवाने का इंतजार नहीं कर सकती। युवा कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए नई उम्मीद
Mobile Addiction : मोबाइल के बढ़ते चलन से खिलौनों का कारोबार प्रभावित
यह पहल उन युवा कलाकारों के लिए एक बड़ी खबर है जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने का सपना देखते हैं। दीपिका का यह कदम न केवल उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि भारतीय मनोरंजन उद्योग में नई प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है।इसके पहले चरण में लिखना, निर्देशन, कैमरा, लाइट, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कपड़ों की डिज़ाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे काम शामिल होंगे
प्रशंसकों ने इस पहल की जमकर सराहना की है और इसे Deepika Padukoneकी ओर से सबसे बेहतरीन जन्मदिन का उपहार बताया है।

