Corbett Park : कॉर्बेट की वादियों में गूंजे बॉलीवुड सिंगर अल्तमश फरीदी

Corbett Park : प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अल्तमश फरीदी हाल ही में Corbett Park के प्रवेश द्वार रामनगर शहर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों और आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया। ‘अफगान जलेबी’, ‘एक मुलाकात’ और ‘तेरे वास्ते फलक से’ जैसे सुपरहिट गानों से मशहूर अल्तमश फरीदी ने रामनगर के एक निजी रिसॉर्ट में लाइव परफॉर्मेंस के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मीडिया से बातचीत करते हुए अल्तमश फरीदी ने बताया कि उत्तराखंड और विशेषकर रामनगर के दर्शकों का उत्साह उन्हें हमेशा विशेष ऊर्जा प्रदान करता है। गायक ने अपने कॉर्बेट दौरे के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का भी आनंद लिया, जहां उन्हें वन्यजीवों के दर्शन का रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि कॉर्बेट का घना जंगल, प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण मन को असीम सुकून देता है।
Share Market : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले
(Corbett Park)अल्तमश फरीदी ने रामनगर और कॉर्बेट क्षेत्र की स्वच्छता और ताजगी भरी हवा की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर आकर इंसान स्वयं को प्रकृति के अत्यंत निकट महसूस करता है। गायक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि व्यस्त जीवनशैली से समय निकालकर प्रकृति के बीच अवश्य आएं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामनगर और कॉर्बेट जैसे खूबसूरत स्थल न केवल पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि मानसिक शांति और सुकून के लिए भी अत्यधिक खास हैं।


