राजनीति

Congress marches to Raj Bhavan : उत्तराखंड में बढ़ते अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने किया राजभवन कूच , जोरदार प्रदर्शन

Congress marches to Raj Bhavan: उत्तराखंड में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने देहरादून में एक विशाल रैली निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया।

इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता और विधायक शामिल हुए । वहीं इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने दावा किया कि इस लोकतंत्र की लड़ाई में कांग्रेस की जीत होगी।

देहरादून की सड़कों पर सोमवार को कांग्रेस का ‘राजभवन कूच’ भारी हंगामे और तनाव की भेंट चढ़ गया। बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ हुंकार भरने निकले हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी भिड़ंत हुई।Congress marches to Raj Bhavan

Hotel Management

Congress marches to Raj Bhavan

Macron India Visit : फ्रांस  के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन भारत दौरे पर

प्रदर्शनकारी जैसे ही राजभवन की ओर बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बनाई तीन लेयर की मजबूत बैरिकेडिंग को एक-एक कर तोड़ दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button