CM Dhami : केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक, राज्य में रोजगार को मिलेगा जोर

Uttarakhand: आज सोमवार को CM Dhami ने केंद्रीय बजट को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया । उन्होनें बताया की PM मोदी को उत्तराखंड से खास लगाव है इसलिए PM मोदी ने केंद्रीय बजट में राज्य का ध्यान रखा है । उत्तराखंड में केंद्रीय बजट से 40 हजार करोड़ के कार्य शुरू हो सकेगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट , प्रधानमंत्री के राष्ट्र के भविष्य को ध्यान में रखकर और विकसित भारत के प्रण को पूरा करने वाला बजट बताया । कहा यह ऐतिहासिक बजट है। साथ हि उन्होंने जानकारी दी कि 16वें वित्त आयोग से राज्य को लगभग 1800 करोड़ रुपये अधिक मिलने की संभावना जताई है ।
Murder case : देहरादून के भरे बाजार में दिल दहला देने वाली वारदात, 5 दिन में तीसरा मर्डर
(CM Dhami)मुख्यमंत्री ने साझा किया कि पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग ट्रेल्स विकसित किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होगे और स्थानीय गाइडों के कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बादाम और अखरोट जैसी नकदी फसलों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

