राजनीतिमध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़

CG Nikay Chunav : जिसे मिले थे केवल 4 वोट,उसे दिया मेयर का टिकट,छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चौंकाया

चिरमिरी नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्टी ने रामनरेश राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

CG Nikay Chunav

Chirmiri BJP : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का चुनावी शोर तेजी से बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रदेश के नगर निगम चुनाव के लिए महापौर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। चिरमिरी नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्टी ने रामनरेश राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

CG Nikay Chunav : बीजेपी ने चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्टी ने रामनरेश राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।चिरमिरी नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्टी ने रामनरेश राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।चिरमिरी नगर निगम में मेयर पद के लिए पार्टी ने रामनरेश राय को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।चिरमिरी नगर निगम चिरमिरी नगर निगम में टिकट के लिए दावेदारों की लंबी सूची में 40 से अधिक नाम थे, लेकिन पार्टी ने रामनरेश राय पर भरोसा जताया। इस प्रकार पार्टी ने बिना जनाधार देखे, केवल जातिगत आधार पर ओबीसी वर्ग से उम्मीदवार उतारकर सबको चौंका दिया है।

रामनरेश राय पेशे से वकील हैं और भाजपा के विधि प्रकोष्ठ में पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। हालांकि, चिरमिरी क्षेत्र में उनकी पहचान कम है, क्योंकि उन्होंने पहले निर्दलीय पार्षद चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें मात्र चार वोट प्राप्त हुए थे। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है, जिससे यह निर्णय सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

टिकट मिलने के बाद रामनरेश राय बीजेपी कार्यालय पहुंच जहां स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग इसे चौंकाने वाला कदम मान रहे हैं।

इधर रामनरेश राय ने टिकट मिलने के बाद कहा, “चिरमिरी नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाया है। मैं पार्टी और लोगों की उम्मीदों पर खड़ा उतरने की पुरजोर कोशिश करूंगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button