देश

Budget Session : आर्थिक सर्वे पेश, लोकसभा स्थगित, बजट 2026 की तैयारी जारी

Budget Session : संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में भारत का आर्थिक सर्वे 2025–26 पेश किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया के समक्ष सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। लोकसभा की कार्यवाही एक फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी, जो उनका लगातार नौवां बजट होगा। मौजूदा वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, जिसमें अमेरिकी टैरिफ नीतियाँ और जियोपॉलिटिकल अस्थिरता शामिल हैं, के बीच अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए सुधारात्मक कदमों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।Budget Session

Fraud Case : होटल और हॉस्टल प्रोजेक्ट के नाम पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी

Budget Session दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होकर अवकाश पर जाएगा और सत्र 9 मार्च को पुनः शुरू होगा। कुल 65 दिनों में 30 बैठकों के साथ यह सत्र 2 अप्रैल को समाप्त होगा।

Hotel Management

विपक्षी दलों ने सत्र के दौरान सक्रिय रूप से सरकार को घेरने की योजना बनाई है। विरोधी सांसद वीबी-जी राम जी कानून, एसआईआर, विदेश नीति और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर मुद्दे उठाने की तैयारी में हैं, इसके चलते सदन में हंगामे की संभावनाएँ बनी हुई हैं। सरकार ने अभी तक सत्र के लिए कोई नई विधेयक सूची जारी नहीं की है।Budget Session

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button