Budget 2026: बिना वित्त सचिव के तैयार हो रहा बजट 2026-27, पहली बार ऐसा हो रहा है

Headings
(Budget 2026)नई दिल्ली: देश का आम बजट 2026-27 कई मायनों में अनोखा होने जा रहा है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव का पद खाली है, फिर भी बजट की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। परंपरा से हटकर यह बजट 1 फरवरी 2026 को रविवार के दिन पेश किया जा सकता है।
वित्त सचिव की भूमिका(Budget 2026)
वित्त सचिव वित्त मंत्रालय का सबसे वरिष्ठ अधिकारी होता है, जिसकी जिम्मेदारियां बेहद महत्वपूर्ण हैं। मंत्रालय के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करना, बजट से जुड़े प्रमुख फैसलों की निगरानी करना और पूरी प्रक्रिया को दिशा देना इस पद की मुख्य जिम्मेदारियां हैं।
पद कब से खाली है(Budget 2026)
इस पद पर आखिरी बार अजय सेठ रहे थे, जो 30 जून 2025 को सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें बीमा नियामक IRDAI का चेयरमैन नियुक्त किया गया। उनसे पूर्व तुहिन कांता पांडे ने वित्त सचिव की भूमिका निभाई थी। लेकिन पिछले छह महीने से यह पद रिक्त है और सरकार ने अभी तक किसी नए अधिकारी की नियुक्ति की घोषणा नहीं की है।
कैसे हो रही है बजट की तैयारी
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त सचिव की अनुपस्थिति के बावजूद मंत्रालय का कामकाज सुचारू रूप से चल रहा है। बजट प्रक्रिया को विभिन्न विभाग सामूहिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं। आर्थिक मामलों का विभाग, व्यय विभाग और राजस्व विभाग अपने-अपने स्तर पर आंकड़ों, योजनाओं और प्रस्तावों पर काम कर रहे हैं।
अनुभवी टीम संभाल रही जिम्मेदारी
इस बार बजट (Budget 2026)की जिम्मेदारी एक नई टीम के कंधों पर है, जिसमें कई वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों के पास मंत्रालय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में काम करने का व्यापक अनुभव है। कर प्रणाली के मामले में प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) और अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBIC) दोनों के शीर्ष पर ऐसे अधिकारी हैं जो बजट निर्माण और नए कानूनों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Silver prices fall : रिकॉर्ड हाई के बाद 8,000 रुपए तक टूटे भाव
सरकार का दावा
सरकार का कहना है कि वित्त सचिव के पद के खाली होने से बजट की गुणवत्ता या समय-सीमा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि बिना वित्त सचिव के तैयार किया गया यह बजट आम जनता और देश की अर्थव्यवस्था के लिए क्या नई घोषणाएं और प्रावधान लेकर आता है।
यह पहली बार है जब बजट निर्माण की इतनी महत्वपूर्ण प्रक्रिया वित्त सचिव की अनुपस्थिति में पूरी की जा रही है।Budget 2026



