राजनीतिबिहार

पटना: गिरधारी लाल साहू को बिहार लाओ, 10 लाख का इनाम

पटना:  उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर बिहार में तीखा राजनीतिक और सामाजिक विरोध देखने को मिल रहा है। विपक्षी दलों ने बयान को महिलाओं के सम्मान पर हमला बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

https://x.com/ErIPGupta1/status/2007073010168283567?s=20

10 लाख रुपये इनाम की घोषणा
इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के प्रमुख एवं सहरसा से विधायक आईपी (इंजीनियर इंद्रजीत प्रसाद) गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ऐलान किया कि बिहार की महिलाओं पर उल्लंघन  टिप्पणी करने वाले गिरधारी लाल साहू को बिहार लाने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Hotel Management
गिरधारी लाल साहू
गिरधारी लाल साहू

महिला आयोग का सख्त रुख
इस मामले में बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आयोग का कहना है कि यह बयान न केवल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि सामाजिक रूप से भी बेहद निंदनीय और चिंताजनक है।

बिहार राज्य महिला आयोग ने लिखी चिट्ठी
बिहार राज्य महिला आयोग ने लिखी चिट्ठी

महिलाओं की गरिमा पर सीधा आघात
महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से बिहार की महिलाओं की गरिमा और स्वाभिमान को ठेस पहुंची है। आयोग ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने की नसीहत दी।

गिरधारी लाल साहू को बिहार लाने पर 10 लाख रुपये का इनाम

सीएम से कार्रवाई की मांग
आयोग ने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि मंत्री के पति द्वारा दिए गए बयान पर त्वरित और उचित कार्रवाई की जाए तथा सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण और माफी सुनिश्चित कराई जाए।

जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, गिरधारी लाल साहू पर आरोप है कि उन्होंने बिहार की महिलाओं को लेकर कहा था— “शादी नहीं हो रहा है तो खरीद लो, बिहार में लड़कियां 20 से 25 हजार रुपये में मिल जाती हैं।”
बयान सामने आने के बाद व्यापक विरोध हुआ। विवाद बढ़ने पर गिरधारी लाल साहू ने माफी मांगते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button