Border 2 box office bomb : 5 दिनों में 200 करोड़ पार ,बनी 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर

Border 2 box office bomb : सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 23 जनवरी को वीकेंड के दौरान रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। रिलीज के शुरुआती पांच दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
फिल्म ने पहले ही दिन 32.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 40.59 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने 57.20 करोड़ रुपये की कमाई कर शानदार वीकेंड पूरा किया। इस तरह पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 129.80 करोड़ रुपये का रहा।
Haridwar : हरिद्वार के नूरपुर पंजनहेड़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग,दो लोग गंभीर रुप से घायल
गणतंत्र दिवस के मौके पर फिल्म ने 63.59 करोड़ रुपये की कमाई की Border 2 box office bomb। वहीं, पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 23.31 करोड़ रुपये जोड़े। इसके साथ ही ‘बॉर्डर 2’ का पांच दिनों का कुल नेट घरेलू कलेक्शन 216.79 करोड़ रुपये रहा ।
तेजी से बढ़ती कमाई को देखते हुए फिल्म को 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है। फिल्म की सफलता के बीच निर्माताओं ने ‘बॉर्डर 3’ की भी आधिकारिक घोषणा कर दी हैBorder 2 box office bomb। निर्माता भूषण कुमार और निधि दत्ता ने फैंस को इस निरंतरता की खुशखबरी दी है।

