मनोरंजन

Bollywood : क्या दिशा पाटनी को मिला नया प्यार? तलविंदर के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

Bollywood : बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं। सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में अफवाहें हैं कि दिशा को एक बार फिर प्यार हो गया है। ये चर्चाएं तब और तेज हो गईं जब उन्हें हाल ही में उदयपुर में एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और गायक स्टेबिन बेन की शादी में पंजाबी सिंगर तलविंदर के साथ देखा गया।

Bollywood

शादी समारोह से सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियोज में दिशा और तलविंदर काफी नजदीकी दिखे, यहां तक कि दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए भी नजर आए। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं।Bollywood

Hotel Management

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में दिशा पाटनी काफी प्रसन्न दिख रही हैं, जबकि तलविंदर लगातार उनके साथ दिखाई देते हैं। हालांकि, अब तक न तो दिशा और न ही तलविंदर ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन प्रशंसक और सोशल मीडिया यूजर्स इन दोनों के संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Earthquake : उत्तराखंड के बागेश्वर में आया भूकंप, हल्के तीव्रता में मेहसूस हुआ

इस चर्चा के बीच तलविंदर के बारे में एक और रोचक तथ्य सामने आया है। तलविंदर अपनी पहचान को लेकर हमेशा से गुप्त रहे हैं। वह अक्सर अपने चेहरे पर मेकअप या मास्क पहने हुए नजर आते हैं और उन्होंने अब तक सार्वजनिक रूप से अपना वास्तविक चेहरा सामने नहीं लाया है। यही कारण है कि उनकी व्यक्तित्व और भी अधिक चर्चा का केंद्र बना रहता है।Bollywood

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button