Baramati accident : चार्टर प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश,विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत

Baramati accident महाराष्ट्र : बारामती से एक हादसा का मामला सामने आया है। जहां चार्टर विमान मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था, जिसमें डिप्टी CM अजित पवार मौजूद थे। यह विमान सुबह लगभग 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत विमान में सवार सभी लोग मृत घोषित कर दिए गए हैं।
जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, स्थानीय लोग, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार अजित पवार किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बारामती जा रहे थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान हादसा किस कारणवश हुआ।
घटना स्थल से प्राप्त तस्वीरों में विमान में भयंकर आग लगती हुई और घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो फुटेज में स्पष्ट है कि विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ और बाद में पूरी तरह जल गया(Baramati accident)। डिप्टी CM अजित पवार बारामती में चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन बारामती से करीब 3–4 किलोमीटर पहले ही यह दुर्घटना घटी ।
Gangotri Dham : गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक, मंदिर समिति का बड़ा फैसला
अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में अजित पवार के अलावा कौन-कौन सवार थे(Baramati accident)। रेस्क्यू टीमें बचाव और राहत कार्य में लगी हैं तथा एंबुलेंस और चिकित्सा सहायता भी मौके पर उपलब्ध कराई गई है।



