Banbhoolpura Supreme Court Verdict 2025 : बनभूलपुरा में फोर्स तैनात, रेलवे भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
Headings
(Tehelka Desk) Banbhoolpura Supreme Court Verdict 2025 :
Banbhoolpura Supreme Court Verdict 2025 : रेलवे भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
Haldwani के बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला आना है। 29 हेक्टेयर रेलवे जमीन और उस पर बसे लगभग 4,365 घरों का भविष्य इसी फैसले पर निर्भर करेगा। फैसले से पहले पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पुलिस, PAC और अर्धसैनिक बल की टीमों को तैनात किया गया है। कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है और बाहरी आवाजाही पर नियंत्रण रखा जा रहा है।
Banbhoolpura Supreme Court Verdict 2025 : जमीन पर स्थानीय लोगों का दावा
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे यहाँ 30-40 सालों से रह रहे हैं, वे यहीं बड़े हुए, उनकी वोटर-लिस्ट, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन और सरकारी रिकॉर्ड भी यहीं के हैं। ऐसे में अचानक मकान खाली करने का आदेश देना लोगों की जिंदगी पर सीधा असर डाल सकता है।
Banbhoolpura Supreme Court Verdict 2025 : फैसले से पहले लोगों में जताई चिंता
फैसले से पहले लोगों में चिंता साफ दिखाई दी। कई परिवारों ने कहा कि वे नहीं जानते कि आगे क्या होगा ,अगर घर टूटे तो हम कहाँ जाएंगे? बच्चों का स्कूल, रोज़गार, बुजुर्गों की दवाई सब यहीं है।” कुछ परिवारों ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करेंगे, लेकिन पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था तय होनी चाहिए।
SIR And NRC debate 2025 : संसद में चुनाव सुधार पर बोले अखिलेश SIR के बहाने NRC की ताक में सरकार
Banbhoolpura Supreme Court Verdict 2025 : स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा की तैयारी पूरी
स्थानीय प्रशासन ने हालात को नियंत्रित रखने के लिए बुधवार से ही तैयारी शुरू कर दी थी। इलाकों में लगातार फ्लैग मार्च, ड्रोन निगरानी और पुलिस पेट्रोलिंग जारी है। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी नजर रखी जा रही है। यह मामला सिर्फ जमीन का नहीं, बल्कि लोगों के जीवन और पहचान का सवाल बन चुका है। अदालत पहले ही कह चुकी है कि लोगों को “बेघर करना आसान नहीं” और पुनर्वास की योजना ज़रूरी है। आज का फैसला यह तय करेगा कि रेलवे भूमि पर क्या कार्रवाई होगी और क्या प्रभावित परिवारों को राहत दी जाएगी।
Banbhoolpura Supreme Court Verdict 2025 : इस फैसले पर देश भर की नजर
राज्य भर में लोगों की इस फैसले पर नज़र है। राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और स्थानीय निवासी , सभी परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं। फैसला चाहे जो भी हो, यह साफ है कि बनभूलपुरा का मामला आने वाले समय में देश के लिए मिसाल बनेगा, कि कैसे विकास और मानवीय संवेदनशीलता को साथ लेकर चलना ज़रूरी है।


