लाइफ & साइंसहेल्थ

B12 Deficiency : शरीर की कमजोरी दूर करने के लिए इन चीजों का करें ये खास उपाय, आइए जानते है क्या?

B 12 Deficiency : (Tehelka Desk)- भागदौड़ के जिंदगी के सफर में शरीर में कमजोरी होना आम बात है। लेकिन अगर आप B 12 की समस्या से परेशान है तो आपको दही का सेवन करना चाहिए। दही हमारे शरीर के लिए पौष्टिक आहार है। दही में प्रोटीन, विटामिन जैसे कई गुण पाए जाते है। जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है।

B12 Deficiency
B 12 Deficiency
B 12 Deficiency : विटामिन B 12 की कमी से शरीर में हो सकती है खतरनाक बीमारियां

अगर हमारे शरीर में विटामिन B 12 की कमी होती है तो हम एनीमिया के शिकार हो सकते है। जिसके चलते हमारा शरीर पीला पड़ने लगता है। इसमें शीरी में कमजोरी, चक्कर, मतली, दस्त, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ होती है। ज्यादातर विटामिन B12 की कमी शाकाहारी लोगों में देखने को मिलती है।

B 12 Deficiency : शाकाहारी लोग दही का सेवन करने से विटामिन B 12 की कमी को कर सकते है पूरा

स्वास्थ्य सलाहकारों के मुताबिक दही पाचन तंत्र के साथ हमारे शरीर के इम्युनिटी सिस्टम को भी बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी 12 हमारे मस्तिष्क, नसों और लाल रक्त कोशिकाओं के लिए लाभकारी होती है।

Also Read: Summer drinks Cool recipes: गर्मी को मात देने के लिए 4 कूल रेसिपी
B 12 Deficiency : दही के साथ इन पदार्थों का करें सेवन, जल्दी मिल सकता है लाभ

अगर हम दही के साथ इन 3 चीजों को मिलाकर दही का सेवन करे तो हम अपने शरीर के विटामिन बी 12 की कमी को आसानी से पूरा कर सकते है।

भूना हुआ सफेद तिल (Roasted Sesame Seeds)

सफेद तिल विटामिन-B कॉम्लेक्स से भरपूर होता है। अगर हम इसे दही के साथ मिलाकर इसका सेवन करते है, तो ये न केवल स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि विटामिन बी12 की कमी को पूरा करता है। तिल में मौजूद हेल्दी फैट्स दही के प्रोबायोटिक गुणों के साथ मिलकर पाचन को दुरुस्त करता है।

मेथी दाना (Fenugreek Seeds)

मेथी दाना आयरन, फाइबर और विटामिन-बी से भरपूर होता है। इसके साथ शरीर में पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर पोषण तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।

चिया सीड्स (Chia Seeds)

चिया सीड्स हाल ही में काफी चर्चा में आए है। इसकी वजह न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में होना है। ये आमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और खासकर विटामिन्स का मुख्य स्त्रोत है।

 

Nancy Rawat

Asst. News Producer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button