उत्तराखंड - उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़धार्मिकराज्य-शहर

Ayodhya : श्रीराम मंदिर के शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड विधि-विधान से स्थापित

Ayodhya : (Tehelka Desk) अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुख्य शिखर पर आज सुबह विधि-विधान से 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड स्थापित किया गया। पूजा-अर्चना के साथ यह पवित्र प्रक्रिया सुबह 6:30 बजे शुरू हुई और करीब 8 बजे सम्पन्न हुई। गौरतलब है कि मंदिर की कुल ऊंचाई 161 फीट है, और इस ध्वज दंड के साथ उसकी भव्यता और भी अधिक दिखाई देने लगी है।

Ayodhya : रामनगरी अयोध्या के लिए मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 का दिन ऐतिहासिक बन गया

Ayodhya : परशुराम जयंती और वैशाख शुक्ल द्वितीया के शुभ अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर 42 फीट ऊंचा ध्वज दंड विधिवत स्थापित किया गया। यह खास पूजा प्रक्रिया सुबह 6:30 बजे शुरू हुई और करीब 8:00 बजे संपन्न हुई। अब यह ध्वज दंड 161 फीट ऊंचे मंदिर शिखर की भव्यता में और भी चार चांद लगा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे मंदिर निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बताया।

Ayodhya
Ayodhya

Also Read : मां गंगा की डोली आज मुखबा से रवाना, कल खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट

Ayodhya : ध्वज दंड स्थापना के इस पावन अवसर पर कई अहम लोग भी उपस्थित रहे

Ayodhya : जिनकी मेहनत और सहयोग से यह कार्य संभव हो सका। लार्सन एंड टुब्रो और टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियरों के साथ-साथ ध्वज दंड के निर्माता, गुजरात निवासी भरत भाई, पत्थरों की नक्काशी के विशेषज्ञ नरेश मालवीय, और निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे चंद्रशेखर सोमपुरा भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक पल को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Ayodhya : 160 फीट की ऊंचाई

Ayodhya : ध्वज दंड की स्थापना बेहद सूझ-बूझ और तकनीकी दक्षता के साथ की गई। लगभग 160 फीट की ऊंचाई पर, शिखर के पास लार्सन एंड टुब्रो और टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियर खुद चढ़कर मौजूद रहे। दो बड़ी क्रेनों की मदद से ध्वज दंड को ट्राले से उठाया गया और धीरे-धीरे उसे सीधा खड़ा किया गया। इसके बाद टावर क्रेन की सहायता से इसे सावधानीपूर्वक मंदिर के शिखर पर स्थापित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button