धार्मिकउत्तराखंड - उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर: खत्म हुआ इंतज़ार, 5 जून को भक्तों के लिए पूरी तरह खुल जाएगा भव्य राम मंदिर

Ayodhya Ram Mandir : (Tehelka Desk) अयोध्या में भगवान श्रीराम के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। राम जन्मभूमि पर बन रहा भव्य राम मंदिर 5 जून को पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इस खास दिन को लेकर देशभर में उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष, नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि मंदिर निर्माण का कार्य 5 जून तक पूरा हो जाएगा और उसके एक-दो दिन बाद भक्त पूरे मंदिर परिसर में दर्शन कर सकेंगे।

Ayodhya Ram Mandir : मंदिर में सिर्फ भगवान राम ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े कई पावन चरित्रों के भी दर्शन होंगे। 5 जून के बाद भक्त महर्षि वाल्मीकि, श्री वशिष्ठ जी, माता अहिल्या, निषादराज, माता शबरी और अगस्त्य मुनि जैसे पूजनीय चरित्रों के मंदिरों में भी दर्शन कर सकेंगे। यही नहीं, राम दरबार और मंदिर की चारदीवारी (परकोटे) में बने छह अन्य मंदिरों की पूजा भी उसी दिन यानी 5 जून को की जाएगी। चंपत राय जी 5 जून के कार्यक्रम का पूरा विवरण जल्द साझा करेंगे।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर: 99% निर्माण कार्य पूरा, 23 मई को राम दरबार की स्थापना

Ayodhya Ram Mandir : रामभक्तों के लिए अयोध्या से एक और सुखद खबर आई है। श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर का लगभग पूरा काम अब खत्म हो चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर का 99% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नृपेंद्र मिश्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “राम लला का मंदिर तो पहले ही बनकर तैयार हो गया था। आज मंदिर के गुंबद पर ध्वजदंड (कलश) स्थापित कर दिया गया है।

Also Read : कहां हैं जनरल मुनीर? पाकिस्तानी फौज के मुखिया की ‘गायब’ मौजूदगी पर बढ़ रही बेचैनी

यह इस बात की प्रतीकात्मक घोषणा है कि शिखर (मंदिर की चोटी) का काम भी अब पूरा हो चुका है।” अब मंदिर के प्रथम तल (पहली मंज़िल) पर राम दरबार की स्थापना की तैयारी पूरी हो चुकी है। 23 मई को भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान की प्रतिमाएं विधिवत रूप से स्थापित की जाएंगी।

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या राम मंदिर: ऐसा निर्माण, जो 1000 सालों तक रहेगा अडिग

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में बन रहा भव्य राम मंदिर ना सिर्फ भक्ति और संस्कृति का प्रतीक है, बल्कि अब यह इंजीनियरिंग की एक मिसाल भी बन चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि यह मंदिर आने वाले 1000 वर्षों तक मजबूती से खड़ा रहेगा – चाहे कोई भी आपदा क्यों न आए। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के दौरान कई चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन पूरी टीम ने मिलकर हर मुश्किल का समाधान खोजा।

Ayodhya Ram Mandir : “हर दिन एक नई चुनौती आती थी, लेकिन हमारी टीम ने उसे अवसर में बदला,” मिश्र ने कहा। सबसे बड़ी चुनौती थी – ऐसा मंदिर बनाना जो सिर्फ सुंदर ही न हो, बल्कि आने वाले हज़ार सालों तक टिकाऊ भी हो। इस लक्ष्य को पाने के लिए इंजीनियरिंग और डिज़ाइन में गहरी सोच और बारीकी बरती गई। मिश्र ने यह भी सराहना की कि राम मंदिर ट्रस्ट ने कभी आर्थिक बाधाओं को काम में आड़े नहीं आने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button