उत्तराखंड - उत्तर प्रदेश

Ankita Bhandhari Case : प्रदर्शनकारियों ने किया बड़ा ऐलान, 11 जनवरी को होगा ‘उत्तराखंड बंद’

(Tehelka Desk) Ankita Bhandhari Case :

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज बड़ा प्रदर्शन हुआ। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार से न्याय की मांग करने वाली भीड़ सीएम धामी के आवास की ओर बढ़ी। इस बीच, सीएम पुष्कर सिंह धामी अचानक उच्च स्तरीय बैठक के लिए दिल्ली रवाना हो गए।

Ankita Bhandhari Case : परेड ग्राउंड से शुरू हुआ विशाल कूच

सुबह से ही परेड ग्राउंड पर प्रदर्शनकारी जमा होने लगे थे। यूकेडी (UKD), सीपीआई (CPI) समेत कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। दोपहर के बाद परेड ग्राउंड से सीएम आवास की ओर कूच शुरू हुआ। प्रदर्शनकारी दिलाराम चौक होते हुए आगे बढ़े।

Hotel Management

Ankita Bhandhari Case

Ankita Bhandhari Case :  भारी पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेड्स लगाए गए

प्रशासन पहले से ही सतर्क था। मुख्यमंत्री आवास के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेड्स भी लगाए गए थे। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती रही और वे अपनी मांगों को लेकर मुखर रहे।

Ankita Bhandhari Case

Jaya Bachchan Controversy : रेड कार्पेट नापसंद तो…जया बच्चन के बयान पर पैपराजी ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर रह जाएंगे दंग

Ankita Bhandhari Case : 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान

प्रदर्शनकारियों ने सबसे बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगर सरकार ने एक हफ्ते के भीतर उनकी मांगें नहीं मानीं, तो 11 जनवरी को पूरे उत्तराखंड में बंद का आह्वान किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Ankita Bhandhari Case

Ankita Bhandhari Case : CM धामी का अचानक दिल्ली दौरा

दिलचस्प बात यह है कि प्रदर्शन के दौरान ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के अनुसार, वह उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह दौरा पहले से निर्धारित था या प्रदर्शन के बाद लिया गया निर्णय है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button