Ankita Bhandari case : CBI ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में दर्ज किया मुकदमा

Ankita Bhandari case उत्तराखंड : अंकिता भंडारी केस मामले में CBI ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया । वहीं सोमवार को CBI की टीम जांच के लिए उत्तराखंड पंहुची ताकि ऋषिकेश में मामले के संबंध मे सबूत इकट्ठा और पूछताछ कर सके ।
हालांकि अंकिता भंडारी केस के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा मिल गई है, लेकिन यह मामला अभी भी सुर्खियों में बना है.Ankita Bhandari case
वीआईपी को लेकर सियासत बहुत तेज है । बता दे पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के वायरल ऑडियो से वीआईपी का विवाद ने तुल पकड़ा, लेकिन वीआईपी का नाम अब तक सामने नही आया है। वहीं अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अपनी और सुरेश राठौर की मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मिडिया पर जारी करा ।Ankita Bhandari case
Road Accident : विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा,हादसे में तीन की मौत, कई घायल
ऑडियो रिकॉर्डिंग से राजनीति तेज हो गई और विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना और वीआईपी कंट्रोवर्सी का मुद्दा बनाकर राजनिती गलियारों मे हलचल मची है । कई संगठनों ने इस मामले पर धरना प्रदर्शन भी किया. लगातार सीबीआई जांच की मांग की गई। इसके चलते नौ जनवरी 2026 को CM पुष्कर धामी ने इस मामले में CBI जांच की संस्तुति दी थी।
जानकारी के अनुसार CBI की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने अब कथित VIP व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है,और गहराई से जांच शुरू की है। CBI की जांच में अब डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग, संपर्क विवरण, वायरल आडियो-वीडियो, गवाह बयान और अन्य दस्तावेजी सबूतों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी । Ankita Bhandari case


