राजनीतिराज्य-शहर

Ankita Bhandari Case : कांग्रेस की न्याय यात्रा, SC निगरानी में CBI जांच की मांग

Ankita Bhandari Case हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की सिफारिश के बावजूद कांग्रेस ने इसे अपर्याप्त बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग दोहराई है। शनिवार को हरिद्वार के लालढांग में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में अंकिता भंडारी न्याय यात्रा निकाली गई।

हरीश रावत का बयान(Ankita Bhandari Case)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन श्रेय लेने के लिए नहीं, बल्कि बेटी को न्याय दिलाने का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज की देखरेख के बिना जांच अधूरी रहेगी और अंकिता को न्याय नहीं मिल पाएगा।

Ankita Bhandari Case

Hotel Management

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि पूरे देश के दबाव के कारण सरकार को झुकना पड़ा और सीबीआई जांच की संस्तुति की गई, जो नाकाफी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण, दुष्कर्म के मामले और अवैध शराब की बिक्री के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक मदन कौशिक के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।Ankita Bhandari Case

Grok Controversy : भारत के कानून के तहत काम करेंगे, X ने मानी अपनी गलती, 600 से ज्यादा अकाउंट हटाए

नशे के अवैध कारोबार का लगाया आरोप

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमन गर्ग और यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कैश खुराना ने आरोप लगाया कि हरिद्वार में नशे का अवैध कारोबार भाजपा नेताओं के संरक्षण में फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि गली-गली में शराब, स्मैक, चरस और गांजा खुलेआम बिक रहा है, जिसे स्थानीय विधायक का संरक्षण प्राप्त है।

कांग्रेस ने Ankita Bhandari Case की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button