राज्य-शहर

अंकिता भंडारी केस : उर्मिला सनावर बोलीं- ‘सबूतों के साथ आ रही हूं न्याय दिलाने’

Ankita Bhandari Case;

देहरादून: अंकिता भंडारी केस को एक बार फिर सुर्खियों में लाने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर बुधवार को देहरादून पहुंच गईं। उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता दर्शन भारती भी मौजूद थी। दोनों की मौजूदगी से प्रदेश की राजधानी के सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

अंकिता भंडारी केस

मीडिया के सामने रखे अपने पक्ष

देहरादून पहुंचते ही उर्मिला सनावर ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े अहम सबूतों के साथ पुलिस के सामने पेश होंगी। अभिनेत्री ने दावा किया कि उनके पास इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत मौजूद हैं, जिन्हें सही समय पर जांच एजेंसियों को सौंपा जाएगा।

Hotel Management

Ankita Bhandari Case : सीएम धामी ने तोड़ी चुप्पी, बोले – अंकिता के पिता से करूंगा बात, दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा

मुकदमों को बताया बेबुनियाद

उर्मिला सनावर ने अपने खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को पूरी तरह से बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्हें इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। अभिनेत्री ने साफ शब्दों में कहा कि वह किसी भी तरह की जांच से नहीं भाग रहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाने के लिए खुद आगे आई हैं।

उर्मिला सनावर के देहरादून आने से अंकिता भंडारी केस को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और पुलिसिया गतिविधियां तेज हो गई हैं।

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button