Ankita Bhandari Case : सीएम धामी ने तोड़ी चुप्पी, बोले – अंकिता के पिता से करूंगा बात, दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा

Ankita Bhandari Case : सीएम धामी ने आज मंगलवार को सचिवालय मीडिया हाउस सें किया प्रेस वार्ता पत्रकारों से बातचीत में साफ किया कि सरकार इस मामले में हर जांच के लिए तैयार है और कोई भी दोषी नहीं बचेगा।
अंकिता भंडारी मामले में हाल में वायरल हुए ऑडियो क्लिप के बाद प्रदेश में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मामले में किसी वीआईपी को बचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा(Ankita Bhandari Case), “अंकिता भंडारी की हत्या एक संवेदनशील और हृदय विदारक घटना है। प्रदेश सरकार ने इस पूरे मामले की मजबूती से पैरवी की और तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा हुई है।”
उन्होंने आगे कहा, “हाल ही में जारी एक ऑडियो की सत्यता जानने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। सरकार इस मामले में हर जांच करने के लिए तैयार है। कोई भी दोषी होगा, वह छूटेगा नहीं।”
परिजनों से बात करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि “मैं अंकिता के माता-पिता, खासकर उनके पिता से बात करूंगा। वह जो चाहेंगे, सरकार उस पर निर्णय लेगी। वायरल ऑडियो के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित अंकिता के परिजन हुए हैं।”(Ankita Bhandari Case)
Attack on JD Vance Home : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, हथौड़े से खिड़कियां तोड़ीं, संघीय आरोप दर्ज
उन्होनें स्पष्ट किया है कि यदि कोई विश्वसनीय सबूत सामने आता है तो वह आगे की जांच के लिए तैयार है। एसआईटी वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच करेगी और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी प्रभाव या दबाव में आए बिना जांच पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शुरू से ही इस मामले को गंभीरता से लिया है और अब भी न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।



