Anikita Bhandari Case : अंकिता भंडारी के पिता ने उत्तराखंड की जनता से की अपील

Anikita Bhandari Case: उत्तराखंड में चर्चित Anikita Bhandari Case को तीन वर्ष पूरे होने के बाद एक बार फिर मामला सुर्खियों में है। एक ओर जहां विपक्षी दल और सामाजिक संगठन वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी ने उत्तराखंड की जनता से भावुक अपील की है।
वीरेंद्र भंडारी ने कहा कि आगामी 11 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड बंद में जनता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और अंकिता को न्याय दिलाने के समर्थन में अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा वीआईपी को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
वीरेंद्र भंडारी ने व्यापारियों से भी उत्तराखंड बंद को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अंकिता केवल उनकी बेटी नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए जनसमर्थन जरूरी है।
Today’s horoscope: आज किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी से जुड़े लोग वीआईपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा




