Headings
- 1 Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया 2025: जानिए इस शुभ दिन क्या खरीदें और किन चीजों से करें परहेज
- 2 Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया 2025: इस शुभ दिन ज़रूर खरीदें ये चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
- 3 Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये चीजें
- 4 Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया करें इन चीजों का दान
Akshaya Tritiya 2025 : (Tehelka Desk) आज अक्षय तृतीया है, एक बेहद शुभ और पवित्र दिन। इस बार अक्षय तृतीया पर खास संयोग बन रहा है – सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार का मिलन। ऐसे शुभ संयोग में की गई कोई भी शुरुआत या खरीदारी दीर्घकाल तक शुभ फल देने वाली मानी जाती है।
Akshaya Tritiya 2025 : परंपरा के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी, जमीन, वाहन, बर्तन, और नए कपड़े खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। खासकर सोना-चांदी खरीदने से सुख-समृद्धि और लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग इस दिन नए काम की शुरुआत, पूजन, और दान-पुण्य भी करते हैं।
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया 2025: जानिए इस शुभ दिन क्या खरीदें और किन चीजों से करें परहेज
Akshaya Tritiya 2025 : हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को एक बेहद शुभ और फलदायी दिन माना जाता है। यह सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में बरकत और लक्ष्मी का वास होता है।
इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। इस बार का दिन और भी खास है क्योंकि इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र, शोभन योग और बुधवार का शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे समय में किए गए काम दीर्घकाल तक शुभ फल देते हैं। अक्षय तृतीया की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इस दिन बिना किसी विशेष मुहूर्त के मांगलिक कार्य और खरीदारी की जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें, जितना जरूरी है इस दिन कुछ शुभ चीजें खरीदना, उतना ही जरूरी है कुछ विशेष चीजों से परहेज करना, ताकि कोई नकारात्मक असर न हो।
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया 2025: इस शुभ दिन ज़रूर खरीदें ये चीजें, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि एक ऐसा शुभ दिन है जब की गई हर अच्छी शुरुआत और खरीदारी “अक्षय” यानी कभी खत्म न होने वाले फल देती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है, और सही चीज़ें खरीदने से जीवन में सुख-समृद्धि का द्वार खुलता है।
30 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है। 30 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा। इस समय आप पूजा-पाठ कर सकते हैं
Also Read : अदनान सामी का भावुक रिएक्शन: “ऐसा जवाब दो कि दुबारा जुर्रत न कर सकें
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये चीजें
- लोहे की चीजें
- कांटेदार पौधा
- धारदार और नुकीली चीजें
- बासी मिठाई
- काले रंग की
- टूटी-फूटी वस्तुएं
Akshaya Tritiya 2025 : अक्षय तृतीया करें इन चीजों का दान
- खरबूजा
- ककड़ी
- मिश्री
- सत्तू
- पंखे
- पादुका
- चावल
- नमक
- घड़े
- कुल्हड़