8 Best Places For Holiday : भारत की 8 ऐसी ख़ूबसूरत जगह, हो जायेंगे CONFUSE की ये भारत है या विदेश ?
Headings
- 1 8 Best Places For Holiday : 1 – युमथांग वैली, सिक्किम
- 2 8 Best Places For Holiday : 2 – नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय
- 3 8 Best Places For Holiday : 3- नंदा देवी, उत्तराखंड
- 4 8 Best Places For Holiday : 4 – लेह लद्दाख
- 5 8 Best Places For Holiday : 5 – की मॉनेस्ट्री, हिमाचल प्रदेश
- 6 8 Best Places For Holiday : 6 – लोनार सरोवर, महाराष्ट्र
- 7 8 Best Places For Holiday : 7 – टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल
- 8 8 Best Places For Holiday : 8 – दूधसागर फॉल्स, गोवा
Tehelka Desk : 8 Best Places For Holiday : जब भी कही घूमने की बात आती है तो कई लोगो के मन में विदेश घूमने का ख्याल आता है। लेकिन भारत में भी कई ऐसी जगहें है जो पर्यटन के लिहाज से काफी खूबसूरत है। अगर आप घूमने का शौक रखते है तो यकीनन आपको भारत की इन दस जगहों पर जरूर जाना चाहिए। तो जानिये भारत के इन पर्यटक स्थलों के बारें में आज ही इन्हे अपनी बकेट लिस्ट में ऐड कर लीजिए ।
8 Best Places For Holiday : 1 – युमथांग वैली, सिक्किम
7 सिस्टर्स में से सिक्किम वैसे तो काफी खूबसूरत है लेकिन युमथांग वैली के नजारों की बात ही अलग है। इस जगह को “वैली ऑफ़ फ्लावर्स” भी कहा जाता है ,ये समुन्द्र तल से करीब 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहाँ की वादियाँ पर्यटकों को कश्मीर की याद दिलाती है। यहाँ के खूबसूरत नज़ारे देखने के लिए पर्यटक देश – विदेश से आते है और वादियों का लुफ्त उठाते है।
8 Best Places For Holiday : 2 – नोहकलिकाई फॉल्स, मेघालय
भारत का सबसे बड़ा वॉटरफॉल है , जिसकी ऊंचाई लगभग 340 मीटर (1 ,115 फ़ीट ) है। ये मेघालय के चेरापूंजी के पास खासी हिल्स में स्थित है। ये वाटरफॉल मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत नज़र आता है। आसपास एडवेंचर एक्टिविटीज जैसे साइकिलिंग, ट्रैकिंग आदि की जा सकती है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार एक लड़की ने इस नदी में छलांग लगा दी थी उसका नाम लीकाई था , जिसके बाद इसका नाम नोहकलिकाई फॉल्स पड़ गया।
8 Best Places For Holiday : 3- नंदा देवी, उत्तराखंड
उत्तराखंड में स्थित नंदा देवी बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है, नंदा देवी भारत की दूसरी सबसे ऊँची पहाड़ी में से एक है। इसकी चोटियाँ जब बर्फ से ढक जाती है तो बेहद ही खूबसूरत लगती है जो पर्यटकों का मन मोह लेती है, बर्फ ऐसी प्रतीत होता है जैसे किसी ने सफ़ेद चादर से ढक दिया हो। प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते है तो इस जगह जरूर जाना चाहिए।
8 Best Places For Holiday : 4 – लेह लद्दाख
लेह भारत के जम्मू – कश्मीर राज्य के लद्दाख क्षेत्र में स्थित है। ये समुन्द्र तल से लगभग ३,524 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो इसे एक उच्च पर्वतीय क्षेत्र की श्रेणी में लाता है। लेह ऐतिहासिक “सिल्क रूट ” का अभिन्न हिस्सा रहा है, जो सिंकियांग से पश्चिमी एशिया तक जाता है। लेह के आसपास के क्षेत्र जैसे पांगोंग लेक , गुरुद्वारा पत्थर साहिब और मैग्नेटिक हिल पर्यटकों में आकर्षण पैदा करता है। एडवेंचर्स लवर्स के लिए लेह एक बेहद ही खूबसूरत जगहों में से एक है। लेकिन अगर आप यहाँ जाना चाहते है तो आवश्यक तैयारियों के साथ ही जाये।
8 Best Places For Holiday : 5 – की मॉनेस्ट्री, हिमाचल प्रदेश
की मॉनेस्ट्री हिमचाल के लाहौल और स्पीति वैली में स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ है। इसे की गोम्पा भी कहा जाता है। ये मठ तिब्बती बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहाँ बौद्ध धर्म की शिक्षा दी जाती है और इसे “गोल्डन गेट ” भी कहा जाता है। मठ की वास्तुकला बहुत ही अनोखी और आकर्षक है , पहाड़ी छोटी पर स्थित होने के कारण एक किले जैसा दिखाई देता है। यहाँ का नजारा किसी हॉलीवुड फिल्म से काम नज़र नहीं आता।
8 Best Places For Holiday : 6 – लोनार सरोवर, महाराष्ट्र
लोनार सरोवर को भारत का सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार किया जाता है, लोनार सरोवर झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित है। लोनार को लोनार क्रेटर के नाम से भी जाना जाता है, क्यूंकि इसका निर्माण उल्कापिंड टकराने से हुआ था। इस झील का वर्णन स्कन्द पुराण और पद्म पुराण में मिलता है। झील के पास की हरियाली इसकी खूबसूरती को चार चाँद लगाती है
8 Best Places For Holiday : 7 – टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल
मुन्नार केरल के पश्चिमी घाटों में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। ये अपनी हरी – भरी चाय बागानों के लिए प्रसिद्ध है, जो एक अद्भुत दृशय प्रस्तुत करते है। मुन्नार के टी एस्टेट यहाँ की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहाँ का चाय बागानों का इतिहास ब्रिटिश काल से जुड़ा हुआ है। 19वी सदी में ब्रिटिश अधिकारियो ने यहाँ चाय की खेती की शुरुवात की थी। ये जगह समुन्द्र तट से लगभग 7000 फ़ीट की उच्चाई पर स्थित है। यहाँ का प्राकर्तिक सौंदर्य देखते ही बनता है।
8 Best Places For Holiday : 8 – दूधसागर फॉल्स, गोवा
दूधसागर फॉल्स गोवा का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो पश्चिमी घाट पर स्थित है। इसका अर्थ है “दूध का सागर ” और ये नाम झरने के सफ़ेद रंग के कारण पड़ा, झरने से निकलता हुआ पानी दूध के समान सफ़ेद दिखाई देता है। ये जलप्रपात लगभग 310 मीटर ऊँचा है। ये जलप्रपात कर्णाटक और गोवा की सीमा से लगता है यहाँ पहुंचने पर ट्रैकिंग और जीप सवारी जैसी एक्टिविटीज का आनंद लिया जा सकता है। यहाँ मानसून के समय में अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।
ये हमने आपको बताया भारत की पर्यटन के लिहाज से कुछ बेहद ही खूबसूरत जगहों के बारें में, जो प्रकृति की गोद में बसी है और इन नजारों को देख कर आप खुद को दांतो तले ऊँगली दबाने से नहीं रोक पाएंगे।