उत्तराखंड - उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

50 Year Woman Gave Birth : 50 साल की महिला ने दिया 14वें बच्चे को जन्म, उत्तरप्रदेश का है हैरतअंगेज़ करने वाला मामला

50 Year Woman Gave Birth : Tehelka Desk : उत्तरप्रदेश के हापुड़ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक 50 साल की मुस्लिम महिला ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है। महिला के बड़े बेटे की उम्र इस वक्त 22 साल है। महिला के परिजनों ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

50 Year Woman Gave Birth : एम्बुलेंस में दिया जन्म

हापुड़ के पिलखुवा इलाके के रहने वाले इम्मामुदिन की पत्नी गुड़िया ने 14वें बच्चे को जन्म दिया है। परिजनों के मुताबिक प्रसव पीड़ा होने पर गुड़िया को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने सरकारी एम्बुलेंस में गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल कर्मचारियों ने एम्बुलेंस में हो स्ट्रेचर पर लेटा कर उसकी डिलीवरी करवाई। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच कर जच्चा और बच्चा दोनों को डिस्चार्ज कर दिया। जिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, जिस कारण उन्हें घर भेज दिया गया। उनकी 14वीं संतान लड़की हुई है।

Also Read : EID-AL-FITR 2025 : ईद भाईचारे और सौहार्द का एक अनूठा त्योहार

Hotel Management
50 Year Woman Gave Birth
50 Year Woman Gave Birth : बड़े बेटे की उम्र है 22 साल

गुड़िया के सबसे बड़े बेटे की उम्र 22 साल है और सबसे छोटे की 3 साल। उनके बड़े बेटे ने बताया कि अब हम 11 भाई-बहन हैं। तीन बच्चों की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। बेटे ने बताया कि डिलीवरी के वक्त वह भी अस्पताल में ही मौजूद था।

50 Year Woman Gave Birth : टॉक ऑफ़ द टाउन बना मामला

परिजनों के मुताबिक गुड़िया के बच्चों में एक साल का भी अंतर नहीं है। जिस वजह से यह मामला चर्चा का विषय बनता जा रहा है। जहां एक तरफ सरकार “हम दो हमारे दो” का नारा दे रही है, तो वहीं दूसरी ओर इस मामले ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आश्चर्य और बहस छिड़ गई है। हालाँकि प्रशासन ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button